बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मोत्सव पर 4 तारीख को पाटन में होगा भव्य धार्मिक आयोजन, 21 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और भंडारा

[adsforwp id="60"]

​पाटन।
पूज्य गुरुदेव भगवान पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के पावन जन्मोत्सव 04 जुलाई के शुभ अवसर पर पाटन क्षेत्र में भव्य धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्री श्री 1008 बागेश्वर धाम शिष्य मंडल, दुर्ग-भिलाई (खंड पाटन) द्वारा दुर्ग रोड स्थित अरसनारा चौक के हनुमान मंदिर में आयोजित किया जाएगा।
​शिष्य मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुदेव के जन्मोत्सव को सेवा और भक्ति भाव के साथ मनाने के लिए सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।
​जन्मोत्सव कार्यक्रम की समय-सारणी:
​प्रातः 09:00 बजे: विशेष पूजन एवं हवन-यज्ञ।
​प्रातः 10:00 बजे: 21 पाठ सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का गायन।
​प्रातः 10:30 बजे: बालाजी सरकार का भव्य पूजन एवं महाभोग।
​प्रातः 11:30 बजे से: विशाल भंडारा (प्रसाद: खीर, पूड़ी, सब्जी) एवं 200 हनुमान चालीसा पुस्तकों का निःशुल्क वितरण।
​सायं 04:00 बजे: पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ 40 पौधों का पौधारोपण।
​श्रद्धालुओं से अपील:
बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के खंड पाटन संयोजक विजयकांत बंछोर ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, गुरु भाई-बहनों और सनातन प्रेमियों से अपील की है कि वे सपरिवार इस गरिमामय आयोजन में उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाएं और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
​अधिक जानकारी व संपर्क हेतु:
​संपर्क सूत्र: विजयकांत बंछोर (8103770009)

Leave a Comment

[democracy id="1"]

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]