पाटन।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पाटन क्षेत्र में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के कार्य का जोर-शोर से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पाटन सरपंच संघ के अध्यक्ष विनय चंद्राकर ने नन्हें-मुन्हें बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर इस राष्ट्रव्यापी अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज की।
सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर ने उपस्थित ग्रामीणों और पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य ही हमारे उज्जवल भविष्य की नींव है। उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की कि वे 0 से 5 वर्ष तक के अपने सभी बच्चों को पोलियो की ‘दो बूंद जिंदगी की’ जरूर पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे।
”पोलियो मुक्त समाज का निर्माण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि क्षेत्र का एक भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से न छूटे।”
— विनय चंद्राकर, अध्यक्ष (सरपंच संघ, पाटन)
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर भी दवा पिलाने की व्यवस्था की गई है।








