सेलूद/पाटन, 31 मई 2026
पंचायत सचिव संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं तहसील साहू संघ पाटन के महासचिव महेंद्र कुमार साहू ने इस वर्ष अपने जन्मदिन को पूरी तरह से पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने अपने इस विशेष दिन पर एक अनुकरणीय मिसाल पेश करते हुए समाज को प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया।
श्री साहू ने अपने परिवार और इष्ट मित्रों के साथ ‘खबरनामा ग्रुप’ की अभिनव पहल “जन्मदिन पर एक पौधा” अभियान के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने धान संग्रहण केंद्र, सेलूद परिसर में पीपल के एक छायादार पौधे का रोपण किया।
आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध हवा जरूरी- महेंद्र साहू
पौधारोपण के अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए श्री साहू ने कहा की “जन्मदिन हमारी खुशी का दिन है। अगर हम इस खुशी को प्रकृति के साथ साझा करें, तो आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा और छांव का अनमोल उपहार मिलेगा। वृक्ष ही हमारे जीवन का असली आधार हैं। यदि हर व्यक्ति अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाए, तो कुछ ही वर्षों में हमारा पूरा प्रदेश हरा-भरा हो जाएगा।”
बढ़ते तापमान और पर्यावरण असंतुलन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी नागरिकों, युवाओं और सामाजिक पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ और अन्य मांगलिक अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी पूरी सुरक्षा व देखरेख की जिम्मेदारी भी स्वयं संभालें।

इस सराहनीय पहल के साक्षी बनने और श्री साहू को शुभकामनाएं देने के लिए क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और समाज सेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से –
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष जवाहर वर्मा
,पूर्व मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू,सरपंच खिलेश मारकंडे,
तहसील साहू संघ पाटन के उपाध्यक्ष डुलेश्वर साहू व विमला साहू
कृष्ण कुमार साहू, बिहारी लाल साहू, गिरवर वर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, बलराम वर्मा, योगेश साहू, गोविंद साहू, रवि पटेल और अजयसिंह राजपुत।
इसके साथ ही बल्लु राय, नेतराम निषाद, दिलिप साहू, नरेश श्रीवास, धनंजय साहू, राकेश साहू, विकास साहू, गैदलाल साहू, सरफराज, योगेश चंदेल, श्रीमती तारा साहू, श्रीमती सीता बंछोर, धर्मेश कुमार साहू, कु. खुशी साहू, कु. पुष्पांजली साहू, कु. पुजा साहू, राज साहू, चंद्रिका सहित खबरनामा ग्रुप के सदस्य, साहू समाज व सचिव संघ के पदाधिकारी और धान संग्रहण केंद्र के कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
’एक व्यक्ति-एक पौधा’ को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने महेंद्र कुमार साहू की इस अनूठी और संवेदनशील पहल की मुक्त कंठ से सराहना की। इस अवसर पर सभी ने सामूहिक रूप से ‘एक व्यक्ति-एक पौधा’ अभियान को एक बड़ा जन-आंदोलन बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।
यह प्रेरक कार्यक्रम “जन्मदिन मनाएं पेड़ लगाकर, पर्यावरण बचाएं मिलजुल कर” के ऊर्जावान संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।







