केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने शहर के व्यस्त मार्गों का किया जमीनी मुआयना -शहर के सौन्दर्यीकरण और ट्रैफिक दबाव कम करने अधिकारियों को दिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश

[adsforwp id="60"]

प्रदेश सरकार शहरों में आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था विकसित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी कड़ी में दुर्ग शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में बढ़ते यातायात के दबाव को नियंत्रित करने, सुगम आवागमन सुनिश्चित करने और नागरिकों को जाम की समस्या से स्थाई राहत दिलाने के उद्देश्य से केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज शहर का सघन भ्रमण किया। सुबह 9 बजे से शुरू हुए इस निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह और एसएसपी श्री विजय अग्रवाल भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों के साथ मिलकर कैबिनेट मंत्री श्री यादव ने जमीनी हकीकत का जायजा लिया और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था में सुधार के आवश्यक निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ मुख्य रूप से पटेल चौक, अग्रसेन चौक, होटल मान चौक तथा रेलवे स्टेशन क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने अधिकारियों के साथ पटेल चौक से स्टेशन रोड, शिक्षक नगर होते हुए इंदिरा मार्ग रोड जैसे अत्यधिक व्यस्त रहने वाले मार्गों का पैदल भ्रमण किया और वर्तमान ट्रैफिक व्यवस्था की बारीकियों को समझा। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात के प्रवाह को अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना था। साथ ही इन क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण को लेकर भी विस्तृत समीक्षा की गई और मंत्री श्री यादव ने आवश्यक एवं व्यावहारिक सुझाव दिए, जिससे शहर का स्वरूप और बेहतर हो सके।
निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने पटेल चौक, मिनीमाता चौक, जेल तिराहा चौक और अग्रसेन चौक के सौंदर्यीकरण की गोलाई को तय मानक के अनुसार विकसित करने तथा वहाँ संपूर्ण विद्युतीकरण कार्य कराने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही, मिनीमाता चौक से ठगड़ा बांध जेल तिराहा मार्ग को रोशनी से सराबोर करने के लिए लोक निर्माण विभाग (विद्युत यांत्रिकी) को जिम्मेदारी सौंपी गई। सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने होटल मान के सामने स्थित चौक के चौड़ीकरण हेतु नगर निगम दुर्ग को आवश्यक कदम उठाने को कहा, साथ ही होटल मान चौक से हरनाबांधा मुक्तिधाम मार्ग में नई स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए नगर निगम दुर्ग एवं लोक निर्माण विभाग (विद्युत यांत्रिकी) को संयुक्त रूप से निर्देशित किया।
इस दौरान अधिकारियों से चर्चा करते हुए केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि शहर के ट्रैफिक प्रबंधन को प्रभावी बनाना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा आने वाले समय में शहर की आबादी और वाहनों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए व्यापक और ठोस कार्यबद्ध योजना तैयार की जाए। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में इन चिन्हित क्षेत्रों में आवश्यक अधोसंरचनात्मक और यातायात सुधार संबंधी बुनियादी कार्य किए जाएंगे, जिससे नागरिकों को लंबे समय से हो रही जाम की समस्या से पूरी तरह मुक्ति मिल सकेगी। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आशीष भट्टाचार्य, एस.डी.ओ. श्री एस. साहू तथा उप अभियंता श्री राकेश वर्मा सहित जिला प्रशासन, पुलिस और लोक निर्माण विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]