सफलता की कहानी ,जॉब कार्ड बना सहारा, गांव में ही मिलेगा रोजगार

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 19 मई 2026/ जनपद पंचायत दुर्ग क्षेत्र की पाउवारा गांव की निवासी श्रीमती ईश्वरी साहू लंबे समय से रोजगार की समस्या से जूझ रही थी। पति के बीमार पड़ने से परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दैनिक जरूरतों को पूरा करना भी कठिन हो रहा था। बच्चे के स्कूल का फीस पटाने में परेशानी हो रही थी। ऐसे समय में शासन की महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना के तहत उन्हें जॉब कार्ड प्राप्त हुआ, जिसने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई।
पुरई जनसमस्या निवारण शिविर में श्रीमती साहू को जॉब कार्ड मिलने के बाद अब उन्हें गांव में ही रोजगार उपलब्ध होगा। नियमित मजदूरी मिलने से परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा तथा बच्चों की पढ़ाई और घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करना आसान होगा। अब उन्हें रोजगार की तलाश में बाहर पलायन नहीं करना पड़ेगा।
हितग्राही ने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जॉब कार्ड उनके परिवार के लिए सहारा साबित हुआ है। उन्होंने अन्य ग्रामीणों से भी शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]