पाटन में सियासी पारा हाई, सुरेंद्र साहू के शक्ति प्रदर्शन से गूंजा ‘कमल’, नामांकन के साथ ही ‘कांग्रेस मुक्त पाटन’ का शंखनाद

[adsforwp id="60"]

​पाटन। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक-04 का उपचुनाव अब महज एक चुनावी मुकाबला नहीं, बल्कि एक बड़े सियासी बदलाव का अखाड़ा बन चुका है। नामांकन के आखिरी दिन भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्री सुरेंद्र साहू ने जिस तरह जनसैलाब के साथ कलेक्ट्रेट का रुख किया, उसने विरोधियों के खेमे में हलचल तेज कर दी है। भारी संख्या में उमड़े समर्थकों, गगनभेदी नारों और भगवा रंग में रंगे पाटन ने यह साफ कर दिया कि इस बार जनता विकास की नई पटकथा लिखने को तैयार है।

​ भव्य रैली में दिखा ‘पावर शो- कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
​नामांकन दाखिल करने निकले सुरेंद्र साहू के समर्थन में आज पाटन की सड़कें छोटी पड़ गईं। इस मेगा रैली में न केवल भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंडल पदाधिकारी शामिल हुए, बल्कि युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी। रैली में महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं की भारी मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि भाजपा का ‘सुशासन का एजेंडा’ जन-जन तक पहुंच चुका है।

​ चुनाव नहीं, यह पाटन के कायाकल्प का संकल्प है
​मौके पर मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने हुंकार भरते हुए कहा:
​”यह उपचुनाव सिर्फ एक सीट जीतने का नहीं, बल्कि पाटन को विकास और सुशासन के नए युग में ले जाने का संकल्प है। जनता के आशीर्वाद से सुरेंद्र साहू ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे और यही जीत पाटन में ‘कांग्रेस मुक्त अभियान’ की मजबूत नींव रखेगी।”

अब ‘मिशन होम-टू-होम’- हर दरवाजे पर पहुंचेगी भाजपा
​नामांकन की औपचारिकता पूरी होते ही भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति के अगले गियर को एक्टिव कर दिया है। पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं को ‘चुनावी मोड’ में आने का निर्देश देते हुए अपील की है कि हर मतदाता के घर पहुंचकर सुरेंद्र साहू के पक्ष में माहौल बनाना है।
​ कांग्रेस की नाकामियों को उजागर कर सुशासन का संदेश देना है।
​ अधिक से अधिक मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लाकर रिकॉर्ड मतदान कराना है।

​अब देखना दिलचस्प होगा कि पाटन की जनता इस ‘शक्ति प्रदर्शन’ को ‘विजय प्रदर्शन’ में कितना बदल पाती है!

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]