रायपुर/ राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व की सहमति से विजय कुर्रे को राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, रायपुर का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उनकी इस नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल है। पार्टी आलाकमान ने विजय कुर्रे के पिछले कार्यों, संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए उन्हें रायपुर जिले की कमान सौंपी है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय कुर्रे ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। रायपुर जिले में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। सभी मिलकर पार्टी की जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुँचाएँगे।
विजय कुर्रे को बधाई देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में रायपुर जिले में पार्टी एक नई ऊंचाई छुएगी और युवाओं व आम जनता का जुड़ाव पार्टी के साथ और तेजी से बढ़ेगा। उनकी नियुक्ति पर जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों का हार पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दीं।








