सुशासन तिहार 2026 के तहत आज वार्ड क्र. 03 स्थित मंगल भवन मे जन समस्या शिविर का आयोजन

[adsforwp id="60"]

छ.ग. शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत आज दिनांक 16.05.2026 को वार्ड क्र. 03 स्थित मंगल भवन मे जन समस्या शिविर का आयोजन किया गया जिसमे शासन के समस्त विभागों द्वारा स्टाल लगाया गया
आयोजित शिविर में वार्ड क्र. 05, 06, 07 एवं 08 के साथ नगर के सभी वार्ड के नागरिको ने शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए मांग व शिकायत हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया । साथ में शिविर में अन्य विभागों द्वारा लगाए गए तात्कालिक सुविधा का लाभ लिया गया

आयोजित शिविर में कुल 149 मांग/शिकायत प्राप्त हुई है। शिविर में महिला एवं बाल विकास द्वारा 49 महिला हितग्राहियों का शिविर में ही e kyc किया गया , 21 हितग्राहियों का आधार अपडेशन और 4 लोगों का तत्काल नया आधार कार्ड बनाया गया
गोद भराई 04 महिलाओ का, आभा आई डी 122, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 53 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाई वितरण किया गया। आयुष हेल्थ परीक्षण और आयुर्वेदिक दवाइयो का वितरण 67 मरीजो को किया गया
परिवहन विभाग द्वारा 22 लोगो का लर्निंग लायसेंस बनाया गया।
साथ 4 महिला हितग्राहियों को 20-20हज़ार का राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना कास्वीकृति पत्र, पेंशन स्वीकृतिपत्र
4 हितग्राहियो को राशन कार्ड का वितरण किया गया
शिविर में आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को देखते हुए अहिवारा के सम्माननीय नागरिकों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने हेतु अपील हेतु पांफलेट का भी अनावरण किया गया
आयोजित शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष श्री विद्यानंद कुशवाहा,अनुविभागीय अधिकारी भिलाई 03 महेश सिंह राजपूत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सिंह गहलोत , पुलिस विभाग से डीएसपी दानेश्वर साहू, तहसीलदार राधे वर्मा, वार्ड क्र. 02 पार्षदश्री अनुज साहू, वार्ड क्र. 03 पार्षद इंदिरा बंजारे, वार्ड क्र. 05 पार्षद शिवनारायण अग्रवाल, वार्ड क्र. 07 पार्षद कीर्ति राजा शिवाले, वार्ड क्र. 12 पार्षद पुरूषोत्तम वर्मा, वार्ड क्र. 13 पार्षद केशव महिलांग, वार्ड क्र. 15 पार्षद मुकुंद पटेल के साथ समस्त विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी,नगर पालिका के उपअभियंता खिलानंद कुल्हारे एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment