कल 15 मई को रिसाली, पाटन और राजपुर में जुटेंगे नागरिक, समस्याओं का होगा निराकरण

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 14 मई 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिले में संचालित ’सुशासन तिहार-2026’ अभियान के तहत समस्याओं के मौके पर निपटारे का कार्य निरंतर जारी है। इसी कड़ी में 15 मई 2026 (शुक्रवार) को जिले के विभिन्न नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। नगरीय क्षेत्रों के अंतर्गत नगर पालिक निगम रिसाली के दुर्गा मैदान स्टेशन मरोदा में विशेष शिविर लगेगा, जिसमें वार्ड क्र. 11 से 21 और 32 से 34 के नागरिक अपनी समस्याएँ साझा कर सकेंगे। वहीं नगर पंचायत पाटन के वार्ड क्र. 04 स्थित देवांगन समाज भवन में शिविर आयोजित होगा, जिसमें वार्ड क्र. 01, 02, 04, 05 और 06 के नागरिक शामिल होंगे।
इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद पंचायत धमधा के अंतर्गत ग्राम राजपुर में भव्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में राजपुर सहित साल्हेखुर्द, नवागांव, कोनका, रौंदा, परसकोल, गोरपा, भिलौरी, पेंड्रावन, अकोली, ठेलका, बरहापुर, धरमपुरा, पगबंधी, अगार, पेंड्री, कुटहा, रक्शा, बिरझापुर, परसबोड़, खपरी, घौठा, खैरझिटी, घौटवानी, धूमा, अछोली, हिरेतरा और बिरेभाठ ग्राम पंचायतों के ग्रामीण उपस्थित होकर अपनी शिकायतों और मांगों का निराकरण करा सकेंगे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]