कोसरिया मरार पटेल समाज बगौद राज का बैठक ग्राम भुसरेंगा में संपन्न हुआ

[adsforwp id="60"]

डांडेसरा। कोसरिया मरार पटेल समाज बगौद राज की बैठक 10 मई को मरार पटेल समाज भवन ग्राम भूसरेंगा में संपन्न हुआ। बैठक में समाज के लोगों द्वारा दिए गए प्राप्त आवेदनों का उचित निराकरण किया गया। प्रदेश के सामाजिक नियमावली पुस्तिका को हर गांव एवं हर घर में पहुंचाने तथा वाचन के लिए बगौद राज अध्यक्ष सियाराम पटेल द्वारा अपील किया गया। इस कड़ी में ग्राम सेमरा डी के ग्राम प्रमुख अर्जन पटेल, राकेश पटेल द्वारा अनुकरणीय पहल करते हुए सेमरा डी के प्रत्येक घर के लिए सामाजिक नियमावली का पुस्तिका विशेष रूप से लिया गया, साथ ही अध्यक्ष सियाराम पटेल ने कहा कि सामाजिक नियमावली की पुस्तिका सभी गांवों एवं प्रत्येक घरों के लिए सहयोग शुल्क की दर से आसानी से मांग कर सकते हैं। ग्राम भुसरेंगा के मातृ शक्तियों के द्वारा भवन निर्माण एवं समाज विकास के लिए प्रत्येक घर से 12 सौ रूपए ग्राम समाज को दान किया गया। माताओं द्वारा यह दान महतारी वंदन योजना से मिलने वाले राशि का एक अंश है, यह पहल अन्य गांवों एवं समाज के लिए एक अनुकरणीय पहल है। 48 घरों से लगभग 57000 रूपए से अधिक राशि दान किया जा चुका है। समाज के संरक्षक नोहर सिंह पटेल द्वारा सगाई कार्यक्रम में लड़का-लड़की द्वारा गिफ्ट की जाने वाले मोबाइल फोन पर प्रतिबंध की बातें किया जो समाज द्वारा सर्वसम्मति से इस संबंध में प्रस्ताव पास किया गया, चुंकि सगाई के बाद रिश्ता टूटने का एक बड़ा कारण मोबाइल फोन को माना गया है। अध्यक्ष सियाराम पटेल द्वारा सामाजिक कार्यक्रमों में भोजन व्यवस्था के कड़ी में पालिथिन युक्त डिस्पोजल थाली एवं डिस्पोजल गिलास के उपयोग को यथा संभव नहीं करने का अपील किया गया, चुंकि यह सामग्री स्वास्थ्य कि दृष्टि से हानिकारक है इसके स्थान पर स्टील थाली, भोजन प्लेट, स्टील गिलास के उपलब्धता के लिए सामाजिक सहयोग के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम समाज सिहाद में 350 से अधिक स्टील गिलास एवं इतने ही स्टील गिलास समाजिक सहयोग से उपलब्ध है, जिससे विभिन्न कार्यक्रमों में भोजन व्यवस्था में काफी लाभ मिल रहा है, साथ ही जन्म संस्कार के तहत सामाजिक नियमावली के पालानार्थ हेतु अनिवार्य रूप से 6 दिवस एवं विशेष परिस्थिति में 2 माह के अंदर छट्टी कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए ग्राम प्रमुखों को निर्देश दिया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सभापति नोहर सिंह पटेल, उप सभापति हुलास पटेल, अध्यक्ष सियाराम पटेल, उपाध्यक्ष वासुदेव पटेल, कोषाध्यक्ष विमल प्रकाश पटेल, उप सचिव अरूण पटेल, उप कोषाध्यक्ष घांसु राम पटेल, सलाहकार दुज राम पटेल, हुमन पटेल, नारायण पटेल, राकेश पटेल, देवचरण पटेल, भुवन पटेल, हिच्छा राम पटेल, डगेश्वर पटेल सहित 28 गांवों का ग्राम प्रमुख, युवा एवं मातृ गण तथा राज पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]