42 वर्षों का सफर: शासकीय हाई स्कूल झाड़ मोखली के शिक्षक रामकृष्ण ताम्रकार को मिली भावभीनी विदाई

[adsforwp id="60"]

​भिलाई। शिक्षा के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित करने वाले शासकीय हाई स्कूल झाड़ मोखली के उच्च श्रेणी शिक्षक रामकृष्ण ताम्रकार की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक गरिमामय समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। श्री ताम्रकार ने विभाग में 42 वर्षों की लंबी और बेदाग सेवा पूर्ण की है.
​समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य अनुपम घोष ने श्री ताम्रकार के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ताम्रकार सर न केवल एक शिक्षक थे, बल्कि अनुशासन के प्रति अटूट निष्ठा रखने वाले मार्गदर्शक भी थे। वे विद्यार्थियों और ग्रामीणों के बीच समान रूप से लोकप्रिय रहे हैं। प्राचार्य ने आशा व्यक्त की कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे समय-समय पर स्कूल आकर अपने लंबे अनुभव का लाभ विद्यार्थियों और शिक्षकों को देते रहेंगे।

​कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्कृत व्याख्याता डॉ. सत्यभामा देशमुख ने किया। इस विदाई समारोह में विद्यालय परिवार के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्र उपस्थित थे।

​शिक्षक गण: प्रधान पाठक जंत्री कपूर, केशव वर्मा, विष्णु प्रसाद कौशिक, लोमश निर्मलकर, रूपेंद्र वर्मा, ममता राजू मेश्राम।
​ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि: उप सरपंच राधेकृष्ण यादव, भारत विशाल वर्मा, भारती यादव, इतवारी राम पटेल, एमन सिंह ठाकुर, निरुपमा ठाकुर और अमरौतिन डहरिया उपस्थित रहे.

​विदाई की इस वेला में ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने श्री ताम्रकार के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल के दौरान स्कूल के विकास और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए गए प्रयासों को याद किया। उन्हें उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]