मनसा शिक्षा महाविद्यालय भिलाई के सहायक प्राध्यापक ममता पटले को हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा शिक्षा विषय में मिली पीएचडी की उपाधि

मनसा शिक्षा महाविद्यालय भिलाई में सहायक प्राध्यापक पद पर कार्यरत ममता पटले को हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा शिक्षा विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई , ममता पटेल ने अपने शोध कार्य डॉ तृषा शर्मा के निर्देशन में संपन्न किया । उन्होंने “स्नातक स्तर के विद्यार्थियों की रक्षा युक्ति व मानसिक सतर्कता का उनके आत्मविश्वास पर प्रभाव का अध्ययन” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया । जिसे विषय विशेषज्ञ के द्वारा सराहा गया। उनके शोध कार्य के दौरान जो परिणाम उन्हें प्राप्त हुए वह समाज एवं शैक्षिक दृष्टिकोण से बहुत ही सराहनीय है, जिसमें विभिन्न आयामों से प्राप्त परिणामों ने सभी को एक निश्चित दिशा प्रदान किया। ममता पटले अनवरत 10 वर्षों से मनसा शिक्षा महाविद्यालय भिलाई में शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत है, उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर स्मिता सक्सेना डायरेक्टर संजीव सक्सेना एवं अपनी पद प्रदर्शन डॉ तृषा शर्मा एवं परिवार के सभी सदस्यों को बताया है।

Leave a Comment