अहिवारा बस स्टैंड पर सख्ती: कई वाहन चालकों पर कार्रवाई, चालान से मचा हड़कंप

राकेश जसपाल की रिपोर्ट—

नंदिनी अहिवारा।
नगर पालिका अहिवारा के बस स्टैंड क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया। नंदिनी थाना प्रभारी प्रशिक्षण डीएसपी दानेश्वर प्रसाद साहू एवं सीएमओ प्रवीण गहलोत के निर्देशन में संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े कई वाहनों को हटवाया गया और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के तहत:

राजा खान पर ₹1000
लल्ला यादव पर ₹1000
अरुण दास पर ₹500
दीपक साहू पर ₹1000 का चालान किया गया

इसके अलावा ई-रिक्शा चालकों पर भी विशेष अभियान चलाते हुए लगभग ₹100 के चालान काटे गए।

यह कार्रवाई केवल बस स्टैंड तक सीमित नहीं रही, बल्कि बेरला चौक क्षेत्र में भी सख्ती बरती गई, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार देखा गया। तेज धूप के बावजूद प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी के साथ डटा रहा, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही जगह-जगह लगे अवैध बैनर-पोस्टर को भी हटाकर जब्त किया गया।

Leave a Comment