पश्चिम बंगाल,असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर ग्राम मचांदूर के भाजपाइयों ने टेम्पो चौक में मनाया जश्न

[adsforwp id="60"]

उतई मचाँदूर/ पश्चिम बंगाल,असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक बढ़त एवं जीत पर ग्राम मचांदूर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ग्रामीणों को मिठाई खिलाकर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।पश्चिम बंगाल,असम और पुडुचेरी की जनता ने आज बता दिया कि देश का भरोसा किस पर है। भाजपा की यह जीत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकास मॉडल पर जनता की मुहर की जीत है।यह जीत सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास,सबका प्रयास’ के मंत्र की जीत है।बंगाल की जनता ने तुष्टिकरण को नकार कर विकास को चुना है।असम की जनता ने डबल इंजन सरकार पर भरोसा जताया है। और पुडुचेरी ने भी कमल खिलाकर देश की दिशा तय कर दी है।जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की,ढोल-नगाड़ों पर नृत्य किया और ‘भारत माता की जय’,जय भाजपा,तय भाजपा’ के नारे लगाए।इस अवसर पर उतई मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से,महामंत्री प्रवीण यदु,अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति मचानदूर फलेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष साहू,बैशाखूराम साहू, तुकाराम साहू,नरेंद्र साहू,दयालुराम यादव,नवाब खाननितेश साहू,राहुल यदु,ललित देवांगन,तोरण साहू,योगेश पटेल,रोशन साहू,डाल ठाकुर,रमेश यदु,गुलशन देवांगन, अमीन खान,गीतुराज,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]