शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो — बाबा साहेब का यही मंत्र हमें सशक्त और जागरूक समाज की ओर ले जाता है — कीर्ति नायक

[adsforwp id="60"]

पाटन।
अंबेडकर जयंती के अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने भीमराव अंबेडकर को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके महान योगदान को स्मरण किया।

अपने संदेश में कीर्ति नायक ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, संकल्प और समर्पण की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और अपने ज्ञान व दूरदर्शिता से भारत को एक मजबूत एवं न्यायपूर्ण संविधान प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे। “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” का उनका संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही हम एक ऐसे समाज का निर्माण कर सकते हैं, जहां समानता, न्याय और सम्मान हर व्यक्ति को प्राप्त हो।

जनपद अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि सभी लोग बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलें, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करें और एक सशक्त, समतामूलक एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

अंत में उन्होंने पुनः सभी नागरिकों को अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए न्याय, समानता और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

Leave a Comment

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]