राकेश जसपाल की रिपोर्ट–
नगर निगम के मुख्य कार्यालय के समक्ष आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला मंत्री राकेश राम लोचन तिवारी एवं जिला सह मंत्री जीवेश उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष सुनील वैष्णव, जिला कोषाध्यक्ष रामकुमार राय, जिला समरसता प्रमुख दीपक वर्मा
जिला संयोजक खेमलाल सेन, जिला सह संयोजक, टिक्कू निषाद, मंगल सिंह राजपूत, दुर्ग नगर अध्यक्ष सुदीप सनातनी, नगर मंत्री हनी शर्मा, भिलाई नगर मंत्री गोपाल गुप्ता,
जिला गौ रक्षा प्रमुख रवि साहू, सह प्रमुख उमेश साहू जिला सुरक्षा प्रमुख मिलाप निषाद सह प्रमुख राहुल साहू पाटन प्रखंड संयोजक अखिल पाल
अहिवारा प्रखंड अध्यक्ष योगेश साहू अहिवारा प्रखंड संयोजक शोनु निर्मलकर धमधा प्रखंड संयोजक बॉबी गोड दुर्ग ग्रामीण मंत्री वरुण निषाद दुर्ग नगर संयोजक बलदाऊ साहू सह संयोजक नितेश यादव भिलाई नगर संयोजक रोहित दुबे कुम्हारी प्रखंड संयोजक कुणाल शर्मा गौरक्षा प्रमुख साहिल देशलहरे मुकेश यादव ग्रामीण सह संयोजक खिलावान पारधी बालोपासना प्रमुख युवराज प्रीतम भिलाई 3 चरोदा प्रखंड संयोजक खिलेद्र यादव अजय चेलक साहिल
के नेतृत्व में आज जमकर निगम के मुख्य कार्यालय के सामने प्रदर्शन हुआ। निगम आयुक्त राजीव पांडे,महापौर नीरज पाल एवं जोन अध्यक्ष अजय राजपूत के खिलाफ बजरंगी FIR एवं निलंबन करने की मांग पर अड़े हुए थे और घंटों नारे बाजी पुलिस की मौजूदगी पर करते रहे ।
एसडीएम के 15 दिवस के भीतर मामले की जांच कराने की बात पर बजरंगी एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता शांत हुए और उन्होंने ने प्रशासन को चेताते हुए कहा है कि हमारी 15 दिवस के भीतर पांच सूत्री मांगों सहित अन्य मांगो पर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन एवं भिलाई में चक्काजाम करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही प्रशासन की होगी।
जिला सह मंत्री जीवेश उपाध्याय ने कहा कि दो अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव के दिन सब्बल एवं कुदाल जो चलाया गया उससे सभी हिन्दू संगठनों में भारी आक्रोश है नगर निगम सीमा क्षेत्र में अनेकों जगह धार्मिक अवैध निर्माण है उस पर निगम की टीम उसमें क्यों ध्यान नहीं देती है वहां पर सब्बल और कुदाल क्यों नहीं चलाती है।
नेहरू नगर के जिस गार्डन में हनुमान जी को रखा गया था उस गार्डन में सुबह से लेकर रात तक असामाजिक तत्वों को जमावड़ा रहता है प्रेमी युगल सहित नशेड़ी एवं शराबी वहां देखे जा सकते है।लेकिन भगवान का वहां वास होने से सिर्फ शांति का संदेश दिखेगा हमारे द्वारा किसी प्रकार का कब्जा नहीं किया जा रहा है नाही कोई हम अवैध काम कर रहे है।निगम के अफसर उसका प्रमाण हमे दें और हम निगम असफरो को चैलेंज करते है कि निगम सीमाओं में चारों ओर में अनेकों अवैध कब्जे धर्म की आड़ में लोगों ने कर रखे है लेकिन निगम के अफसर अपनी आंखें मूंदे बैठे है ।हमारी पांच सूत्री मांगों पर प्रशासन जल्द ध्यान दे,चुकी निगम का अमला आवासीय,धार्मिक,एवं व्यवसायिक क्षेत्र की जमीन का आवंटन करता है। निगम अफसर ये बता दे कि कही पर भी किसी भी धर्म का कब्जा नहीं है इसके प्रमाण बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद को दे दें।
बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।









