“सेवा ही संगठन” के संकल्प के साथ गांव चलो–घर चलो अभियान कार्यक्रम ग्राम करसा मे सम्पन्न, भाजपा कार्यकर्ताओ ने कड़ी धुप मे किया जनसंपर्क

[adsforwp id="60"]

पाटन (दुर्ग)।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में “सेवा ही संगठन” के संकल्प के साथ संचालित गांव चलो–घर चलो अभियान के अंतर्गत आज ग्राम करसा, पाटन मंडल में प्रवास किया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने तथा आमजन से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करने का कार्य किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने गांव, गरीब, किसान एवं मजदूर—अर्थात अंत्योदय के समग्र विकास के लक्ष्य को लेकर बस्ती-बस्ती भ्रमण किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कड़ी धूप के बावजूद उत्साहपूर्वक जनसंपर्क करते हुए लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना और उनके निराकरण हेतु संबंधित स्तर पर पहल करने का आश्वासन दिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना तथा सरकार और जनता के बीच सशक्त संवाद स्थापित करना है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुरेंद्र साहू, जिला महामंत्री (ओबीसी मोर्चा), दुर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाए।
इस अभियान में जनपद पंचायत पाटन के सभापति भाई प्रणव शर्मा जी, अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री पवन ठाकुर जी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर जी, श्री केशव बंछोर जी, श्री दुर्बासा साहू, श्री रवि साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के जेष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वे निरंतर गांव-गांव पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।
हम सबका एक ही संकल्प — “अंत्योदय के माध्यम से सर्वांगीण विकास”।

Leave a Comment

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]