पाटन, विकासखंड पाटन में सर्व सेन समाज ब्लाक पाटन के तत्वावधान में 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को संत शिरोमणि सेनजी महाराज की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी। यह आयोजन पाटन के इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
सेन समाज के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि संत शिरोमणि सेनजी महाराज को समाज के इष्ट देवता के रूप में पूजा जाता है। उनके जीवन एवं विचारों से समाज को प्रेरणा मिलती है, इसलिए हर वर्ष उनकी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें महिलाएं एवं समाज के सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। इसके पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना कर संत शिरोमणि सेनजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। आयोजन के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम भी संपन्न किए जाएंगे।
समाज के अध्यक्ष नरेश सेन ने संयुक्त रूप से समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज को एकजुट करने एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण अवसर है।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा, एकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही युवा पीढ़ी को अपने इतिहास एवं परंपराओं से जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा।
इस भव्य आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है और सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।









