मनसा शिक्षा महाविद्यालय में ‘सूर्य नमस्कार: एक प्राचीन एवं समावेशी क्रॉस-फिटनेस प्रतिमान’ पर एक दिवसीय सेमिनार संपन्न

[adsforwp id="60"]

​भिलाई। मनसा शिक्षा महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा “सूर्य नमस्कार:- एन एंशिएंट, ऑल इंक्लूसिव क्रॉस-फिटनेस पैराडाइम” (Surya Namaskar: An Ancient, All-Inclusive Cross-Fitness Paradigm) विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया।

​कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

​सेमिनार में मुख्य वक्ता (Resource Persons) के रूप में पोलैंड के वारसा से पधारे क्रज़िस्तोफ़ स्टेक (Krzysztof Stec) और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के डॉ. राजीव चौधरी उपस्थित रहे।
​सूर्य नमस्कार और योग:- विशेषज्ञों ने सूर्य नमस्कार की वैज्ञानिक पद्धति और इसकी पूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने इसे आधुनिक समय का सबसे बेहतरीन ‘क्रॉस-फिटनेस’ माध्यम बताया।
​षट्कर्म और प्राणायाम: सत्र के दौरान विद्यार्थियों को शरीर की आंतरिक शुद्धि के लिए षट्कर्म क्रियाओं और मानसिक एकाग्रता के लिए प्राणायाम का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया।
​आहार और स्वास्थ्य: क्रज़िस्तोफ़ स्टेक ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए ‘डाइट फूड’ के महत्व और ‘फास्टिंग’ (उपवास) के वैज्ञानिक लाभों पर प्रकाश डाला।

​सेमिनार के समापन पर मनसा शिक्षा महाविद्यालय के संचालक श्री संजीव सक्सेना एवं प्राचार्य प्रो. स्मिता सक्सेना ने संसाधन व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन और अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री एस. मनमत राव द्वारा किया गया।

​इस शैक्षणिक आयोजन में शिक्षा विभाग एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के समस्त प्राध्यापकगण सहित बी.पी.एड. (B.P.Ed.) के लगभग 120 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने योग की इन बारीकियों को उत्साहपूर्वक सीखा।

Leave a Comment

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]