तहसील स्तरीय विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर तहसील साहू संघ पाटन, परिक्षेत्रीय साहू संघ जामगांव (आर) एवं इकाई साहू समाज भरर के संयुक्त नेतृत्व में आज 3 अप्रैल को 99 इकाइयों एवं पांचों परिक्षेत्रों के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में महिला एवं पुरुषों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही तथा सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एकजुटता का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा कि आप सभी की एकता ही इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सदस्य द्वारा 5 किलो चावल एवं ₹50 की सहयोग राशि से कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जाएगा। उन्होंने 99 इकाइयों एवं पांचों परिक्षेत्रों के पदाधिकारियों से सक्रिय सहयोग की अपील की।
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि 25 अप्रैल को 1010 कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जिसके पश्चात महिला सम्मेलन एवं तेल-माटी, चूलमाटी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 26 अप्रैल को भक्त माता कर्मा की महाआरती, बारात स्वागत, अतिथि आगमन एवं सामूहिक विवाह संपन्न होंगे। इसके बाद सम्मान समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
जामगांव (आर) के परिक्षेत्रीय अध्यक्ष पारखत साहू ने अपने संबोधन में कहा कि भरर में आयोजित यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, जिसमें 99 इकाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने सभी से पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया। यह आयोजन 25 एवं 26 अप्रैल को भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह महाकुंभ के रूप में मनाया जाएगा, जो समाज के लिए गौरव का विषय है।
बैठक को जिला साहू संघ के महासचिव अश्वनी साहू, तहसील महासचिव महेंद्र साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ-साथ सामूहिक विवाह हेतु वर-वधू पक्ष से सकारात्मक संवाद करने की अपील की।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू, जिला महासचिव अश्वनी साहू, तहसील महासचिव महेंद्र साहू, उपाध्यक्ष डूलेश्वर साहू, विमला साहू, संगठन सचिव भुनेश्वर साहू, पुर्व अध्यक्ष गंगादीन साहू,परिक्षेत्रीय अध्यक्ष पारखत साहू, टेसराम साहू, राम नारायण साहू, किशन हिरवानी, श्रीमती भानुप्रिया साहू (परिक्षेत्र उपाध्यक्ष), देवकुमार साहू, स्थानीय अध्यक्ष परमानंद साहू,बेनी राम साहू अंगेश्वर साहू,भुवन साहू,योगेश साहू,महेश साहू,चेतन साहू, जागेश साहू,रामकुमार साहू, चूमेंद्र साहू,शेषणारायण साहू, केशव साहू,दानी राम साहू,खेलो साहू,छबि लाल साहू ललित साहू, सुदर्शन साहू,श्रीमती दुलारी साहू,भाषण साहू,लुकेश्वरी साहू,मंच साहू,ललिता साहू,नंदनी साहू,हेमलता साहू,मेनका साहू,पूजा साहू सहित 99 ईकाई के अध्यक्ष सहित प्रतिनिधि उपस्थिति रहे। बैठक का संचालन महासचिव महेंद्र साहू ने किया। सहित अनेक पदाधिकारी एवं 99 इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन महासचिव महेंद्र साहू द्वारा किया गया।









