हनुमान जयंती पर पूजा-अर्चना एवं भोग वितरण कार्यक्रम में शामिल हुईं जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक

[adsforwp id="60"]

पाटन/चरोदा। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, चरोदा में आयोजित पूजा-अर्चना एवं भोग वितरण कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक सम्मिलित हुईं। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री हनुमान जी के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में राहुल टिकरिहा, भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का महत्व और बढ़ गया। उपस्थित जनसमूह ने श्रद्धा और भक्ति के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
इसके पश्चात श्रीमती कीर्ति नायक ने भिलाई-3 स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर भी भगवान हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर श्रीमती नायक ने कहा कि हनुमान जी शक्ति, भक्ति और समर्पण के प्रतीक हैं, उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संचार किया जा सकता है।
अंत में उन्होंने पवनपुत्र हनुमान जी से समस्त क्षेत्रवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]