स्थानीय साहू समाज पाटन द्वारा भक्त माता कर्मा की जयंती का आयोजन चार अप्रेल को, निकलेगी भव्य कलश यात्रा

[adsforwp id="60"]

​पाटन, स्थानीय साहू समाज पाटन (अटारी) के तत्वावधान में आगामी 4 अप्रैल 2026, शनिवार को भक्त माता कर्मा जयंती का भव्य आयोजन किया जा रहा है। “माँ कर्मा जयंती महोत्सव” कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों पर हैं। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि नगर के साहू सदन पाटन (अटारी) में आयोजित इस समारोह में पूरे नगर के स्वजातीय बंधु शिरकत करेंगे।
​समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय लालेश्वर साहू (अध्यक्ष, तहसील साहू संघ पाटन) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किशन हिरवानी (अध्यक्ष, परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा) करेंगे। विशेष अतिथि श्रीमती अनीता साहू (पार्षद वार्ड क्र. 06 पाटन) गंगादीन साहू (जिला प्रतिनिधि साहू संघ दुर्ग) शामिल होंगे.

​चार अप्रेल शनिवार को आयोजित होने वाले इस उत्सव
​दोपहर 3:00 बजे से भक्त माता कर्मा की सामूहिक आरती।
​ भव्य कलश यात्रा (जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल पहुंचेगी)।

​स्थानीय साहू समाज पाटन ने नगर के स्वजातीय जनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में सम्मिलित होवे. माता कर्मा के संदेश और उनके त्याग को याद करने के लिए यह आयोजन प्रतिवर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

Leave a Comment

जनदर्शन में कुल 102 आवेदन हुए प्राप्त,बासीन गांव में तालाब से मुरूम खनन, ग्रामीणों ने की रोक लगाने की मांग, वैशाली नगर वार्ड क्रमांक 30 और ग्राम ननकट्ठी के ग्रामीण जल संकट से परेशान, जनदर्शन में लगाई गुहार

[adsforwp id="47"]