मृतिका के परिजन को मिली 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आगजनी की घटना में मृतिका के परिजन को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मचान्दुर जिला दुर्ग निवासी मृतिका रूखमणी पटेल उम्र 23 वर्ष 21 नवम्बर 2023 को अपने घर में चुल्हे में खाना बनाने के लिये चूल्हा में लकड़ी लगाकर मिट्टी तेल डालकर आग लगाते समय, आग भभकने से मृतिका के पहने कपड़ों में आग लग जाने से मृतिका की शरीर बुरी तरह जल गया जिसे परिजनों द्वारा देखने पर उपचार हेतु डी.के.एस. अस्पताल रायपुर ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 26 नवम्बर 2023 को मृत्यु हुई थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. रूखमणी पटेल की पति श्री सत्यनारायण पटेल पिता पंचू लाल पटेल को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]