भक्त माता कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह हेतु तहसील स्तरीय बैठक सम्पन्न, भरर में सजेगा भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती एवं भव्य सामूहिक आदर्श विवाह का मंडप

[adsforwp id="60"]

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के तत्वाधान में आस्था और सामाजिक सरोकार का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आगामी 25 एवं 26 अप्रैल को ग्राम भरर में भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती और 23वाँ भव्य सामूहिक आदर्श विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है।
इस वृहद आयोजन की तैयारियों को लेकर 01 अप्रैल को तहसील कार्यालय पाटन में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें समाज की एकजुटता और भविष्य की रूपरेखा पर गंभीर चर्चा की गई।
तैयारियों का हुआ शंखनाद —
बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस भव्य आयोजन हेतु:
99 इकाइयों से 50 रुपये प्रति चूल्हा सहयोग राशि।
प्रत्येक परिवार से 5 किलो चावल का अन्नदान लिया जाएगा।
वक्ताओं ने पूर्व में महुदा में हुए 100 जोड़ों के सफल विवाह का उदाहरण देते हुए संकल्प लिया कि इस बार भरर में और भी अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न कराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा।

आयोजन को सुव्यवस्थित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में प्रभारियों की घोषणा की गई है. जिसमे परिक्षेत्र प्रभारी सह-प्रभारी
जामगांव आर परिक्षेत्र से श्रीमती भुनेश्वरी साहू डॉ. रामनाथ साहू, दिलीप साहू
तेली गुंडरा परिक्षेत्र से डुलेश्वर साहू तामेश्वर साहू, प्रदीप साहू
असनारा परिक्षेत्र से श्रीमती विमला साहू दिलीप साहू, दिनेश साहू
झीट परिक्षेत्र से सुरेंद्र साहू कल्याण साहू, डीजेंद्र साहू
बेल्हारी नारद साहू कोमीन साहू, कमलेश साहू को प्रभारी बनाया गया है.
तहसील साहू संघ पाटन के बैठक में जिला साहू संघ के अध्यक्ष नंदलाल साहू और महासचिव अश्वनी साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन तहसील के महासचिव महेंद्र कुमार साहू द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष डूलेश्वर साहू ने किया।
इस अवसर पर जिला एवं तहसील साहू संघ के समस्त पदाधिकारी, पांचों परिक्षेत्रों के अध्यक्ष, 99 इकाइयों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कर समाज को इस “महाकुंभ” से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Comment

जनदर्शन में कुल 102 आवेदन हुए प्राप्त,बासीन गांव में तालाब से मुरूम खनन, ग्रामीणों ने की रोक लगाने की मांग, वैशाली नगर वार्ड क्रमांक 30 और ग्राम ननकट्ठी के ग्रामीण जल संकट से परेशान, जनदर्शन में लगाई गुहार

[adsforwp id="47"]