भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, रमेश साहू को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओ मे हर्ष

[adsforwp id="60"]

​दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह राजपूत ने संगठन के प्रदेश और संभाग स्तरीय नेतृत्व की सहमति से दुर्ग जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस नई कार्यकारिणी में रमेश साहू को जिला उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।
​वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में गठन—
​जारी सूची के अनुसार, यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक चन्द ठाकुर, संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही और जिला प्रभारी नंदन जैन की सहमति से की गई हैं। नियुक्तियों को भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने अपना अनुमोदन प्रदान किया है। जिसमे ​रमेश साहू के साथ-साथ कृष्ण पटेल, धरमपाल वर्मा, प्रवीण मोहन पिंटू और विनोद चन्द्राकर को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में कुल 20 पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई है, जिनमें महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
​रमेश साहू की नियुक्ति पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। समर्थकों का मानना है कि उनके संगठनात्मक अनुभव से जिले में किसान मोर्चा को और मजबूती मिलेगी और किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]