मृतक के परिजन को मिली 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 04-04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तितुरघाट तहसील धमधा जिला दुर्ग निवासी श्रीमती केजा बाई की कुएं में गिरने व पानी में डूबने से 21 फरवरी 2025 को मृत्यु हुई थी। इसी प्रकार ग्राम टेकापार जिला दुर्ग निवासी श्री अभिषेक सोनवानी की राजा तालाब में नहाते समय गहरे पानी में डुबने से 02 मई 2024 को मृत्यु हुई थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. श्रीमती केजा बाई के पुत्र श्री राम कुमार सोनकर एवं स्व. अभिषेक सोनवानी की माता श्रीमती राजकुमारी निराले कोे क्रमशः 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]