रानीतराई महाविद्यालय का लोकार्पण क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत -कीर्ति नायक

[adsforwp id="60"]

ग्राम असोगा–रानीतराई की पावन धरती पर स्थित स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय, रानीतराई के नवीन शैक्षणिक भवन का लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा के सांसद श्री विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती, आवश्यकता केवल अवसर की होती है। इस महाविद्यालय के माध्यम से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे और वे अपने भविष्य को नई दिशा दे सकेंगे।
इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय क्षेत्र के युवाओं के लिए नए सपनों और संभावनाओं का द्वार खोलने वाला है। उन्होंने कहा कि अब हमारे क्षेत्र का कोई भी युवा दूरी या संसाधनों की कमी के कारण अपने सपनों को अधूरा नहीं छोड़ेगा। यहीं से पढ़कर हमारे बेटा-बेटियाँ आगे बढ़ेंगे और प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर में अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि “सपने बड़े देखिए और उन्हें पूरा करने के लिए उससे भी बड़ी मेहनत कीजिए, क्योंकि आने वाला समय युवाओं के नेतृत्व का है।”
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कल्पना नारद साहू, जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष श्री कमलेश वर्मा, जनपद सदस्य श्रीमती रश्मि भेद प्रकाश वर्मा, ग्राम पंचायत रानीतराई के सरपंच श्री सत्य नारायण टिंकरिया, ग्राम पंचायत असोगा की सरपंच श्रीमती जानकी चौधरी, मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश साहू, श्री कमलेश चंद्राकर, श्री ज्योतिप्रकाश साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। सभी के सहयोग से यह ऐतिहासिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा एवं जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री निर्मल जैन ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

होली के शुभ अवसर पर लावण्या मोबाईल शॉप पाटन के संचालक खिलेश (टिंकू) बंछोर ने पाटन नगर सहित समस्त प्रदेश वासियों को दी होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ,होली का यह त्यौहार हमारे जीवन में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के नए रंग भरने वाला:- खिलेश (टिंकू) बंछोर

[adsforwp id="47"]