होली के रंग में घुला आत्मीयता का संदेश : जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने सांसद विजय बघेल से की मुलाकात

[adsforwp id="60"]

पाटन। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक अपने गृह ग्राम बटंग की महिला बहनों के साथ दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल जी के गृह ग्राम उरला स्थित निवास पहुंचीं और उन्हें होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान सांसद श्री विजय बघेल ने जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक सहित सभी महिला बहनों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वहां उपस्थित सभी लोगों ने आपसी प्रेम, सौहार्द और उल्लास के साथ होली पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस मौके पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि
“होली का पर्व हमारे समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे पावन अवसर पर एक-दूसरे से मिलकर शुभकामनाएं देना हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और परंपरा की पहचान है।”
वहीं सांसद श्री विजय बघेल ने भी सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि
“होली का यह पावन पर्व समाज में एकता, प्रेम और सद्भाव को और मजबूत करने का अवसर देता है। सभी मिलकर इसे सौहार्द और खुशी के साथ मनाएं।”
कार्यक्रम के दौरान ग्राम बटंग से पहुंची महिला बहनों की उपस्थिति में पूरे वातावरण में उत्साह और उमंग का माहौल रहा तथा सभी ने रंग-गुलाल के साथ होली पर्व की खुशियां मनाईं।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]