रानीतराई-
स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई के नवीन शैक्षणिक भवन का भव्य लोकार्पण समारोह महाविद्यालय परिसर अशोगा रानीतराई में संपन्न हुआ। लगभग 465.85 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस नवीन भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद दुर्ग लोकसभा विजय बघेल द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू ने की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा सुरेन्द्र कौशिक, जनपद पंचायत सदस्य कीर्ति नायक, जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, नीलम राजेश चंद्राकर, लोकमनी चंद्राकर, लालेश्वर साहू, महेश शर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, कमलेश चंद्राकर,रश्मि भेदप्रकाश दप्रकाश वर्मा, सरपंच रानीतराई सत्यनारायण टिकरिया, सरपंच अशोगा जानकी चौपाडिया, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष निर्मल जैन सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी और मां सरस्वती के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं राजकीय गीत के साथ हुई। अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन धनराज साहू ने किया तथा निर्मल जैन ने जनभागीदारी समिति की ओर से मांग पत्र का वाचन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
अध्यक्षता कर रहीं रमशिला साहू ने अपने उद्बोधन में जनभागीदारी समिति एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव से लेकर शहर तक विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों और जनता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
कमलेश वर्मा ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए पाटन जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, क्योंकि उन्हें उच्च शिक्षा की सुविधाएं यहीं उपलब्ध होंगी।
कल्पना नारद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं सांसद विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।
कीर्ति नायक ने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यह महाविद्यालय केवल भवन नहीं बल्कि शिक्षा का मंदिर है, जहां से छात्र-छात्राएं अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
सुरेन्द्र कौशिक ने कहा कि पाटन क्षेत्र के इतिहास में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और प्रदेश सरकार के संकल्प के साथ विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि दानवीर दाऊ रामचंद्र साहू के नाम से संचालित इस शासकीय महाविद्यालय का भवन बनना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से संसाधनों की कमी के बावजूद यह सपना संयोग और समय आने पर आज साकार हुआ है। यह महाविद्यालय अशोगा की भूमि पर निर्मित हुआ है, जिससे रानीतराई-अशोगा क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा महाविद्यालय परिवार के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमुदाय ने क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए इस पहल की सराहना










