पाटन। रंगों के महापर्व होली के शुभ अवसर पर लावण्या मोबाईल शॉप पाटन के संचालक खिलेश (टिंकू) बंछोर ने पाटन नगर सहित समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
अपने शुभकामना संदेश में श्री टिंकू बंछोर ने कहा कि होली का यह त्यौहार हमारे जीवन में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के नए रंग भरने वाला हो। उन्होंने अपील की है कि सभी नागरिक इस उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाएं और पर्यावरण का ध्यान रखते हुए सुरक्षित होली खेलें।
खिलेश टिंकू बंछोर ने कहा की”होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और समरसता का प्रतीक है। मेरी कामना है कि यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। पाटन और पूरे प्रदेश की जनता को होली की बहुत-बहुत मंगलकामनाएं।”
इस अवसर पर उन्होंने अपने ग्राहकों का भी आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि रंगों का यह त्योहार सभी के रिश्तों में नई मिठास घोलेगा।









