हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चरोदा में हर्षोल्लास के साथ हुआ होलिका दहन, यह आयोजन केवल एक धार्मिक परंपरा का निर्वहन नहीं है, बल्कि हमारी एकता, संस्कारों और सामाजिक समरसता का जीता-जागता प्रतीक -कीर्ति नायक

[adsforwp id="60"]

​चरोदा, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित त्रिदेव मंदिर प्रांगण में इस वर्ष होलिका दहन का पर्व बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। कॉलोनी के सभी सम्मानित नागरिकों ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर परंपरा के अनुसार होलिका दहन किया और बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प लिया।
​इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक परंपरा का निर्वहन नहीं है, बल्कि हमारी एकता, संस्कारों और सामाजिक समरसता का जीता-जागता प्रतीक है।
​ जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष कीर्ति नायक ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कॉलोनी परिवार की सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
​श्रीमती नायक ने आगे कहा कि इस पावन पर्व ने पूरे कॉलोनी परिवार को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है। होलिका दहन के बाद लोगों ने एक-दूसरे को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और शांतिपूर्ण व सुरक्षित होली खेलने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]