कृषि स्नातक संघ ने सांसद विजय बघेल से भेंट कर शासन को धन्यवाद दिया

[adsforwp id="60"]

कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ एवं कैशलेश चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष श्री लिखेश वर्मा के साथ रोशन शर्मा , भुवनेश्वर कुर्रै , संजीव साहू, मनीष साहू, नीरज सिंह राहुल भगत, प्रवीण पांडे द्वारा केशलेस चिकित्सा सेवा शासन द्वारा छत्तीसगढ में लागू करने पर दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल जी का आभार व्यक्त किया गया!

शासन द्वारा दी जाने वाली इस कैशलेस मेडिकल सुविधा से कर्मचारियों या उनके परिवार के किसी सदस्य के अस्पताल में भर्ती होने पर नकद भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी! राज्य के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों में इससे खुशी की लहर है!

प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा जी ने बताया कि शासन ने सभी कर्मचरियों को होली के त्यौहार पर उपहार स्वरुप कैशलेश मेडिकल सुविधा दी है, इस हेतु उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री, दुर्ग सांसद, वित्त मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री , विधायक रिकेश सेन का आभार व्यक्त किया है !

Leave a Comment