दुर्गा गजबे बनीं दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस की महामंत्री

[adsforwp id="60"]

दिलीप गजभिए की रिपोर्ट—

​नंदिनी अहिवारा/दुर्ग के राजीव भवन में 26 फरवरी 2026 को आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के नवनियुक्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
​छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और पूर्व मंत्री गुरू रूद्रकुमार की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने दुर्गा गजबे को जिला संगठन में महामंत्री के पद पर नियुक्त कर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

​दुर्गा गजबे इससे पहले अहिवारा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुकी हैं। उनकी सक्रियता और कुशल कार्यशैली को देखते हुए ही संगठन ने उन्हें जिले की टीम में शामिल किया है।

​अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए दुर्गा गजबे ने कहा की
​”संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगी। अध्यक्ष और कांग्रेस नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करना मेरी प्राथमिकता होगी।”

Leave a Comment

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]