विमल थापर भिलाई—-
नंदिनीअहिवारा, पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा जी का छत्तीसगढ़ की पावन धरा में आगमन हुआ रायपुर वृंदावन हॉल में एक पत्रकार समारोह मे उनकी उपस्थिति गरिमामई रही इस गरिमामई उपस्थिति वाले समारोह में प्रदेश के पत्रकारों ने शिरकत की पत्रकारों की एकता सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस सभा का मुख्य उद्देश्य था, एवं उनकी समस्याओं का समाधान खोजने के उद्देश्य से किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि संगठन उनके हितों की रक्षा के लिए तत्पर है उन्होंने पत्रकारों की भूमिका को लेकर लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा की समाज में सत्य और जनहित की आवाज को मजबूत करने में पत्रकारों का योगदान अतुलनीय है, मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी साथी संगठन की गरिमा को बनाये रखते हुए पत्रकार के अधिकारों की रक्षा उनकी आवाज को मजबूती तथा निष्पक्ष पूरी निष्ठा से करेंगे उन्होंने छत्तीसगढ़ नवगठित कार्यकारिणी के संगठन की प्राथमिक जवाबदारी है सभी साथी एकता में महानता के तर्ज पर कार्य करें,
इस आयोजन में प्रदेश के संरक्षक अवध किशोर मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष नवीन राजपूत महिला विंग अनीता जैन प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार दुबे जिला दुर्ग से प्रदेश महासचिव अश्वनी श्रीवास्तव प्रदेश सचिव राकेश जसपाल संगठन महामंत्री कुंवर सिंह चौहान दुर्ग जिला उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता प्रदीप गोयल आदि पत्रकारों ने समारोह को सफल बनाने में अपना योगदान दिया मंच का संचालन रायपुर जिला सचिव श्रीमती मोना कुशवाहा ने किया,









