नेत्रहीन नेहा भी बनेगी अफसर – पीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित हुई नेत्रहीन नेहा

[adsforwp id="60"]

दुर्ग छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार 22 फरवरी को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई। दुर्ग/भिलाई के विभिन्न 25 परीक्षा केंद्रों में प्रतिभागी परीक्षार्थी सम्मिलित हुये। इन्हीं में से एक नेहा यमराज भी है जो नेत्रहीन होने के बावजूद अपने बुलंद हौसले के साथ परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0505 सेजेस जेआरडी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग पीएससी प्रारंभिक परीक्षा देने पहुंची थी। अपनी मेहनत से अधिकारी बनने की ख्वाइस रखने वाली नेहा के लिए जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केन्द्र में पृथक कक्ष व लेखन कार्य हेतु सहयोगी की व्यवस्था की गई है। उक्त कार्य में काजल बंजारे जो 11वीं की छात्रा है, नेहा को सहयोग करेगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने नेहा को शुभकामनाएं दी। उन्होंने केन्द्राध्यक्ष को कक्ष में प्रकाश, पेयजल एवं इमरजेंसी लाइट प्रबंध करने निर्देशित किया।

Leave a Comment

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]