अरसनारा के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘वजन तिहार’ का आयोजन, बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच

[adsforwp id="60"]

​पाटन/अरसनारा: ग्राम पंचायत अरसनारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 एवं 2 में उत्साहपूर्वक ‘वजन तिहार’ मनाया गया। इस अभियान के तहत केंद्र में आने वाले बच्चों का वजन और ऊंचाई नापकर उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर का आकलन किया गया।
​ग्रामीणों की रही सक्रिय भागीदारी
​आयोजन के दौरान गांव के पालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे:
​पंचायत प्रतिनिधि: अंकिता साहू (पंच), राहुल साहू (पंच)।
​आंगनबाड़ी टीम: चूलिका मानिकपुरी, पूर्णिमा वैष्णव, गीता वर्मा, राधिका यादव।
​ग्रामीण जन: रुखमणि साहू, दामिनी साहू, मधु पटेल, केवरा साहू, नीलम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
​कुपोषण मुक्त समाज की दिशा में कदम
​’वजन तिहार’ का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कुपोषण की पहचान करना और समय रहते उन्हें उचित पोषण प्रदान करना है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि नियमित वजन कराने से बच्चों के शारीरिक विकास की सही जानकारी मिलती है, जिससे उन्हें कुपोषण से बचाने में मदद मिलती है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]