छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ पाटन ब्लाक का भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन पाटन मे, होली मिलन मे शामिल होंगे जिले व संभाग स्तर के पत्रकार

[adsforwp id="60"]

पाटन। आपसी भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक होली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ पाटन ब्लाक द्वारा पाटन की पावन धरा पर भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव में कलम के सिपाहियों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिलेगा।
इस मिलन समारोह की सबसे बड़ी विशेषता इसकी व्यापकता है। आयोजन पाटन ब्लॉक के नेतृत्व मे सभी पत्रकार साथी शामिल होंगे, बल्कि जिला एवं संभाग स्तर के वरिष्ठ पत्रकार और पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में जुटेंगे। यह आयोजन पत्रकारिता जगत के साथियों के लिए एक साझा मंच बनेगा, जहाँ वे अपनी व्यस्त दिनचर्या से इतर एक-दूसरे के साथ खुशियाँ साझा करेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करना है।
पारंपरिक होली गीतों और गुलाल के साथ फूलों की होली खेलकर उत्सव मनाया जाएगा।
संभाग और जिले से आने वाले अनुभवी पत्रकारों का सानिध्य स्थानीय पत्रकारों को प्राप्त होगा।
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ पाटन ब्लाक के स्थानीय पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर की जा रही हैं। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि होली मिलन का यह कार्यक्रम केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि पत्रकारिता परिवार की एकजुटता का प्रतीक है।
पाटन ब्लॉक, जिले और संभाग के सभी पत्रकार साथियों को इस स्नेह मिलन समारोह में सपरिवार सादर आमंत्रित किया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]