पेंशन और वेतन निर्धारण के लिए जिला व तहसील स्तर पर लगेंगे शिविर, भानु प्रताप यादव ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

[adsforwp id="60"]

​दुर्ग, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में ‘रजत महोत्सव’ का गरिमामय आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर शासकीय कर्मचारियों की लंबित समस्याओं, विशेषकर पेंशन और वेतन निर्धारण के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने कलेक्टर दुर्ग के माध्यम से शासन को ज्ञापन प्रेषित किया है।

​संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि, नवा रायपुर द्वारा जारी निर्देश (दिनांक 23/01/2026) के परिप्रेक्ष्य में वित्त विभाग को 23 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में दुर्ग संभाग के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के हित में कैंप लगाने की मांग की गई है।

​ज्ञापन में सचिव, वित्त विभाग और संचालक, पेंशन एवं भविष्य निधि को संबोधित करते हुए निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया गया है:
​रोस्टर आधारित शिविर: दुर्ग जिला मुख्यालय सहित सभी तहसील कार्यालयों और अन्य विभागों में रोस्टर के अनुसार विशेष शिविरों का आयोजन हो।
​त्वरित निराकरण: सेवानिवृत्ति (अधिवार्षिकीय आयु) पूर्ण करने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों और वेतन निर्धारण की विसंगतियों को मौके पर ही सुलझाया जाए।
​सुगम प्रक्रिया: रजत महोत्सव की अवधि में संभाग और जिला स्तर पर कैंप लगाकर कर्मचारियों को कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति दिलाई जाए।
​”राज्य के रजत जयंती वर्ष में कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों का निपटारा एक सराहनीय कदम होगा। हमने मांग की है कि दुर्ग संभाग के सभी पात्र कर्मचारियों के प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ शिविर लगाकर निराकृत किया जाए।”
— भानु प्रताप यादव, जिलाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन-दुर्ग

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]