अरसनारा में दो दिवसीय सत्संग समारोह कल से, उमड़ेगी धर्मप्रेमियों की भीड़

[adsforwp id="60"]

​पाटन | ग्राम अरसनारा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दो दिवसीय भव्य सत्संग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम 22 और 23 जनवरी (गुरुवार एवं शुक्रवार) को संपन्न होगा।

​सद्गुरु कबीर साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से इस समारोह में परमपूज्य संत श्री निष्ठा साहेब जी (श्री कबीर आध्यात्म संस्थान मुंजापुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश) अपनी संत मंडली के साथ पधार रहे हैं। आयोजन का मुख्य लक्ष्य समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर कर प्रेम, अहिंसा और सदाचार के माध्यम से मानवता का दिव्य संदेश प्रसारित करना है।

​आयोजन समिति के अनुसार, दोनों दिन सत्संग और भजन का कार्यक्रम दो सत्रों में विभाजित किया गया है:
​प्रथम सत्र: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक।
​द्वितीय सत्र: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक।

​आयोजन समिति और समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी हंसजनों से आग्रह किया है कि वे समय का विशेष ध्यान रखते हुए सपरिवार पधारें और संत दर्शन व सत्संग रूपी अमृत वर्षा का लाभ उठाएं। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]