तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित युवा महोत्सव में उमड़ा जन उत्साह: श्रमजीवी पत्रकार संघ के पाटन ब्लॉक अध्यक्ष अनिल साहू ने किया 11वी बार रक्तदान

[adsforwp id="60"]

​पाटन। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आयोजित भव्य ‘युवा महोत्सव’ कार्यक्रम में सामाजिक सहभागिता और सेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। इस गरिमामय आयोजन में श्रमजीवी पत्रकार संघ पाटन के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल साहू ने विशेष रूप से शिरकत की और रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया।
​रक्तदान से दी सेवा की सीख
​युवा महोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रम मे अनिल साहू ने रक्तदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकता है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से अपील की कि वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

​इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और तहसील साहू संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]