श्री हनुमंत कथा आयोजन को लेकर कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया स्थल निरीक्षण

[adsforwp id="60"]

सनातन धर्म के ध्वजवाहक बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के श्री मुख से श्री हनुमंत कथा का आयोजन होना है हनुमंत कथा आयोजन और तैयारीयों का जायजा लेने दुर्ग के कलेक्टर अभिजीत सिंह एवं एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल कथा स्थल जयंती स्टेडियम के समीप मैदान में चल रहे डोमशेड के निर्माण, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा और आवागमन रूट को लेकर कथा के आयोजनकर्ता कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ खादी ग्राम उद्योग आयोग के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय एवं समिति के सदस्यों के साथ स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया
विदित है कि हनुमत कथा की तैयारी को लेकर सेवा समर्पण समिति से सदस्यगण श्री हनुमंत कथा के आयोजन कर्ता राकेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर लगातार कार्यरत है
इस अवसर पर कथा के आयोजनकर्ता राकेश पाण्डेय ने कहा कि कथा के भव्यता को लेकर सारे प्रयास पूर्व से किया जा रहे हैं समिति के सदस्य गण गण अपने-अपने दायित्व के आधार पर कार्य कर रहे हैं | साथ ही साथ बैठकों का दौर भी लगातार जारी है आगामी आने वाले दिनों में कथा की तिथि जैसे-जैसे वैसे तैयारी और तीव्र हो जाएगी | सेवा समर्पण समिति के संयोजक और कथा के आयोजन कर्ता ने श्री हनुमान भक्तों से कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया है |

Leave a Comment

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]