अहिवारा नगर पालिका ने लिया बड़ा फैसला, 9 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिला ₹22.58 लाख का भुगतान

[adsforwp id="60"]

राकेश जसपाल की रिपोर्ट —

अहिवारा। नगर पालिका परिषद अहिवारा ने बड़े करदाताओं से वसूले गए बकाया कर ₹2 करोड़ 73 लाख की राशि से अहम वित्तीय निर्णय लिए हैं। शासन और जिला प्रशासन के निर्देशों के तहत वर्षों से लंबित भुगतानों का निपटारा करते हुए नगरपालिका ने सेवानिवृत्त एवं मृत कर्मचारियों के परिजनों को बड़ी राहत दी है।

नगर पालिका द्वारा लंबे समय से लंबित लीव एनकैशमेंट की राशि जारी की गई, जिसके तहत 9 कर्मचारियों को कुल ₹22.58 लाख का भुगतान किया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद के सीएमओ अंकुर पांडे का सराहनीय योगदान रहा ,

भुगतान पाने वालों में प्रमुख रूप से श्री छनकलाल दमाहे, श्रीमती कल्पना घोष, श्रीमती कमलेश साहू, श्री दिनेश कुमार ठाकुर, श्री शिवकुमार तिवारी, श्रीमती कमलेश्वरी यादव, श्रीमती शकुन बाई साहू, श्री अलखराम यादव और श्रीमती सविता सोनी शामिल हैं।

सेवानिवृत्त कर्मचारी और मृत्यु कर्मचारियों के परिजनों ने नगर पालिका सीएमओ अंकुर पांडे की भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं धन्यवाद ज्ञापित किया ,
इसके साथ ही नगर पालिका द्वारा शासन के निर्देश पर ₹1 करोड़ 37 लाख के लंबित बिजली बिल का भुगतान भी किया गया है, जिससे शासकीय राजस्व में वृद्धि हुई है।

इस फैसले से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिली है और नगर पालिका की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है। नगरवासियों ने इस निर्णय की सराहना की है।

Leave a Comment

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]