SIR निरीक्षण- ग्राम पंचायत मचांदुर में पहुंचे कमिश्नर व कलेक्टर

[adsforwp id="60"]

✍🏾 मो.युसुफ खान ✍🏾
अंडा // मचांदुर

कमिश्नर सत्य नारायण राठौर,कलेक्टर अभिजीत सिंह,उप- जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र सिंह अकस्मात SIR निरीक्षण के लिए ग्राम पंचायत मचांदुर पहुंचे जंहा BLO को फॉर्म भरने में आ रही समस्याओं का मार्गदर्शन व अब तक भरे गए फॉर्म की जानकारी लिया गया।BLO ने जानकारी दिया कि अब तक लगभग 95प्रतिशत फॉर्म आ गया है और ऑन लाईन किया जा चुका है।
दुर्ग कमिश्नर सर ने कहा कि कल तक 100 प्रतिशत SIR निरीक्षण को पूर्ण करने का प्रयास करें व कलेक्टर सर ने आ रही समस्याओं के निराकरण के विषय मे जानकारी दिया।मौके पर जनपद सीईओ रूपेश कुमार पांडे,पंचगण, मितानिन, स्वसहायता कार्यकर्ता समूह के सदस्य व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।दुर्ग कमिश्नर व जिलाधीश कलेक्टर महोदय के पंचायत में औचक आगमन पर सरपंच संघ अध्यक्ष ग्राम प्रधान युगल किशोर साहू व सचिव धारेन कुमार देवांगन ने धन्यता व आभार ज्ञापित किया।*

Leave a Comment

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]