जिला समन्वयक पद पर संविदा भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 21 नवम्बर को

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, पंचायत संचालनालय अंतर्गत पुनर्गठित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना में जिला समन्वयक आरजीएसए के संविदा रिक्त पद पर भर्ती हेतु वांछित अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन दिनांक 30 मई 2025 को अपरान्ह 5 बजे तक आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदनों की पात्र/अपात्र की सूची का प्रकाशन करते हुए 10 नवम्बर 2025 को अपरान्ह 5 बजे तक दावा आपत्ति आमंत्रित की गई थी, जिसमें 02 अभ्यर्थियों द्वारा आपत्ति किया गया था, जिसके निराकरण पश्चात् 21 नवम्बर 2025 को लिखित परीक्षा उदय प्रसाद उदय शासकीय पालिटेक्निक कॉलेज दुर्ग में आयोजित की गई है। दस्तावेज सत्यापन प्रातः 11 बजे से 11.30 बजे तक एवं कम्प्यूटर प्रायोगिक परीक्षा प्रातः 11.30 बजे से 12 बजे तक की जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होने कहा गया है। विस्तृत जानकारी के लिए जिला पंचायत के सूचना पटल एवं जिला दुर्ग के वेबसाइट https://durg.cg.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Comment

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]