दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के जल घर में पानी टंकी के अंदर तैरता मिला शव, घटना से निगम प्रशासन मे हड़कंप

[adsforwp id="60"]

दुर्ग दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के जल घर में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों ने पानी की टंकी के अंदर एक शव तैरता हुआ देखा। सूचना मिलते ही नगर निगम प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा गया।
जल घर की टंकी लगभग 30 फीट गहरी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि शव करीब तीन दिन पुराना है। बताया जा रहा है कि शव कई दिनों से टंकी में फंसा हुआ था और पानी का स्तर बढ़ने पर ऊपर आ गया, जिसके बाद यह मामला सामने आया।
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच है। शव पूरी तरह से सड़ी-गली अवस्था में मिला है, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं नगर निगम प्रशासन ने जल आपूर्ति को अस्थायी रूप से रोक दिया है और जल घर की सफाई के निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Comment

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]