खुटेरी नदी में डूबी कार के साथ मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

[adsforwp id="60"]

— मो युसूफ खान — दुर्ग //

राजनांदगांव जिले के ग्राम खुटेरी में शिवनाथ नदी घाट पर रविवार को एक बलेनो कार डूबी हुई मिली। कार के अंदर से ग्राम के ही युवक लीलाधर कुंभकार का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि शव पूरी तरह सड़-गल चुका था, जिससे अनुमान है कि युवक की मौत कई दिनों पहले हुई होगी।

जानकारी के अनुसार, लीलाधर कुंभकार की गुमशुदगी की रिपोर्ट करीब डेढ़ महीने पहले जेवरा सिरसा थाने में दर्ज कराई गई थी। आज जब स्थानीय ग्रामीणों ने नदी किनारे कार दिखाई देने की सूचना दी, तो पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से कार को बाहर निकाला गया।

कार से बरामद शव की पहचान परिजनों ने लीलाधर कुंभकार के रूप में की। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना की खबर मिलते ही आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह दुर्घटना थी या फिर कोई साजिश।

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]