दुर्ग में मजदूर की पीट-पीटकऱ हत्या बस स्टैंड में फेंकी लाश, 5 संदिग्ध हिरासत में

[adsforwp id="60"]

दुर्ग,07नवंबर छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पीट-पीटकर बिहार के मजदूर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने पांच आरोपी को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामला उतई थाना क्षेत्र के बस स्टैंड का है।
मृतक की पहचान गया के रहने वाले राहुल कुमार रजक (26) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह अपने बड़े भाई सोनू रजक के साथ उतई के डुंडेरा स्थित पांडे आरा मिल में मजदूरी करता था।
बताया जा रहा है कि राहुल के व्यवहार से मिल में काम करने वाले बाकी कर्मचारी काफी परेशान थे। उसने कई बार अपने साथ काम करने वाले मजदूरों से दुर्व्यवहार किया था। कर्मचारियों की शिकायत पर मिल मालिक ने उसके भाई सोनू रजक को काम से निकाल दिया था।
इसके बाद सोनू वापस अपने गांव बिहार चला गया, लेकिन राहुल उतई में ही रह गया। 5 नवंबर की रात राहुल अपने कमरे में शराब पी रहा था, तभी आरा मिल के कुछ कर्मचारी वहां पहुंच गए। उनके बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

आरोपियों ने मिलकर राहुल की जमकर पिटाई की और उसे गंभीर हालत में उतई बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गए। अगली सुबह यानी 6 नंबर को बस स्टैंड में राहुल का शव मिला। उतई पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
शुरुआती जांच में शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं मिली थी, लेकिन शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि राहुल की मौत अंदरूनी चोटों से हुई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि राहुल की मौत आरा मिल में साथ काम करने वाले कर्मचारियों की पिटाई से हुई।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]