नटवर ताम्रकार बने भाजपा भिलाई जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

[adsforwp id="60"]

राकेश जसपाल की रिपोर्ट,—-

नंदिनी अहिवारा:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से भिलाई जिला भाजपा संगठन की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने नटवर ताम्रकार को भिलाई जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नटवर ताम्रकार पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष अहिवारा रह चुके हैं और इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी में दुर्ग जिला उपाध्यक्ष के पद पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संगठन में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखने वाले ताम्रकार को दोबारा जिला स्तर की बड़ी जिम्मेदारी मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पहुंचकर फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया, पटाखे फोड़कर खुशी जताई और मिठाइयां बांटी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नटवर ताम्रकार हमेशा संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच कार्य करने के लिए जाने जाते हैं, ऐसे कार्यकर्ता का सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर धमधा जनपद अध्यक्ष लीमन साहू, अहिवारा विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, मुरमुंदा भाजपा मंडल अध्यक्ष रामजी निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नटवर ताम्रकार को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी विस्तार में योगदान देने की बात कही। नटवर ताम्रकार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं और संगठन के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी की विचारधारा और लक्ष्यों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Leave a Comment

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]