स्व सहायता समूह ने की जरूरतमंद लोगों को दीपावली का दीपदान

[adsforwp id="60"]

रूपाली महतारी गुड़ी महिला स्व सहायता समूह उरला (बी एम वाय ) के महिलाओं के द्वारा गांव के कुछ निर्धन और जरूरतमंद माता बहनों को दीपावली का त्योहार मनाने हेतु सप्रेम भेंट दिया गया। इस भेंट में साड़ी, कलौरी,दीया, बाती, तेल फल ,लाइ, बताशा, मिठाई इत्यादि भेट स्वरूप अर्पित किया गया। यह कार्य महिला स्व सहायता समूह द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है। इस पावन कार्य में समिति के अध्यक्ष श्रीमती नंदीनी साहू,सचिव सुश्री शांता शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती शारदा शर्मा ,श्रीमती गंगोत्री साहू श्रीमती खिलेश्वरी साहू तथा संरक्षक श्री सोहनलाल साहू पूर्व सैनिक की मुख्य भूमिका रही।
जरूरतमंद माताओ एवं बहनों को सामग्री अर्पित कर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनसे आशीर्वाद लिया गया। समिति यह कार्य इस उद्देश्य से करता है कि गरीबों के घर भी दीया जले और रोशनी से घर जगमगाएं और दीपावली की त्यौहार में अपनापन का एहसास मिले।

Leave a Comment

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]