वुमन फॉर ट्री कैंपेन के तहत महिला समूहों को मिली जिम्मेदारी और कीट, निभाएंगी पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका

[adsforwp id="60"]

पाटन। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण विभाग द्वारा संचालित वुमन फॉर ट्री कैंपेन के अंतर्गत नगर पंचायत पाटन द्वारा महिला स्व सहायता समूहों को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में वेदिका स्व सहायता समूह एवं श्रद्धा स्व सहायता समूह को आवश्यक किट प्रदान की गई।

दोनों समूह अब पाटन नगर क्षेत्र में लगाए गए पौधों की देखरेख, संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य करेंगी साथ ही नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने इस अवसर पर कहा कि वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन से गहराई से जुड़ा हुआ है। महिला समूहों की भागीदारी से इस अभियान को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष निशा योगेश सोनी, सभापति केवल देवांगन, जितेंद्र निर्मलकर, देवेंद्र ठाकुर, पार्षद चंद्रप्रकाश बिज्जू देवांगन, पार्षद अन्नपूर्णा पटेल, पार्षद संगीता धुरंधर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत वर्मा, दोनों समूहों की अध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]